जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली
 |
| effective people |
7 आदते जान लेने से पहले हमें यह जानना होगा कि ज्यादा प्रभावशाली इंसान कौन होता है तो आप सोचेंगे कि जिसमें कुछ अलग हो तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं जिसके दूसरों लोगों से रिश्ते अच्छे हो जिसकी जीवनशैली से हम लोग प्रभावित होते हैं जब हम उन लोगों से बात करते हैं तो हम उनकी आदतों से आकर्षित होते हैं तो आर्टिकल "जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली " में जानोगे कि कैसे हम प्रभावशाली बन सकते है और अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये 7 आदतें स्टीवन कवी (अमेरिकन ऑथर ) की किताब "हैबिट्स आफ हाईली इफेक्टिव पीपल" से ली गई है
आदत - 1 ( प्रोएक्टिव बने )
 |
| proactive |
जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली की पहली आदत मे हम जानेंगे कि प्रोएक्टिव होता क्या है साइकोलॉजिस्ट विक्टर फ्रेंकल कहते हैं कि हमारे आस पास जो कुछ भी होता है उसे हम बदल नहीं सकते हैं लेकिन इस पर हमारी प्रतिक्रिया कैसी होनी चाहिए यह हमारे हाथ में हैं प्रोएक्टिव का मतलब होता है कि आप किसी भी बुरी स्थिति से प्रभावित ना हो फिर चाहे वह मौसम हो या ट्रैफिक लेकिन एक प्रोएक्टिव इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए उसकी जिंदगी में बुरा वक्त आए या गरीबी आए मगर वह हर हाल में खुश रहेगा एक प्रोएक्टिव इंसान बुरे से बुरे हालात में भी बगैर शिकायत किये अपना काम करता रहेगा प्रोएक्टिव का उल्टा रिएक्टिव होता है जो लोग रिएक्टिव होते हैं उनका मूड टीवी की तरह होता है जिसका रिमोट कंट्रोल दुनिया के हाथ में होता है लेकिन प्रोएक्टिव इंसान वह है जिसने अपने मूड का रिमोट कंट्रोल अपने पास रखा है एक्टिव इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरा इंसान उसके बारे में क्या सोच रहा है
आदत - 2 ( लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य की शुरुआत करें )
 |
आपकी जिंदगी की सबसे जरूरी चीज अपने लक्ष्य को हासिल करना होता है इसका मतलब आपके सारे एक्शन आपकी वैल्यूड आपके पर्पज से जुड़े होने चाहिए आपको अपने फाइनल गोल का पता होना चाहिए ताकि हमारा हर स्टेप उसी तरफ जाए लाइफ में हर चीज प्लानिंग मांगती है और इसी तरह अंत को दिमाग में रखकर चलने की शुरुआत करनी चाहिए आदत - 3 ( सबसे पहले जरूरी चीजें करें )
जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली की तीसरी आदत मे सबसे पहले जरूरी काम करने से मतलब जब हमें बहुत से कार्य करने होते हैं तो हमें अपनी प्रायोरिटीज सेट कर लेनी चाहिए अर्थात हमे कौन सा काम पहले करना है और कार्यो को किस क्रम में करना है अपनी प्राथमिकता के आधार पर चुन लेने चाहिए और अक्सर यह करने के बाद भी आप अपना टास्क पूरा नहीं कर पाते हैं तो self-discipline आपकी समस्या नहीं है आपकी असली समस्या यह है कि आपने अपनी प्राथमिकता को दिल में बिठाया ही नहीं है आपने यह सोचा ही नहीं कि जिस कार्य को आप ने पहली प्राथमिकता पर रखा है वह मैंने क्यों रखा और वह मेरे लिए क्यों महत्वपूर्ण है सोचिए जरा इसके बारे में ये आपको ज्यादा मोटिवेट करेगा "टाइम मैनेज करना चैलेंज नहीं बल्कि खुद को मैनेज करना है" । आदत - 4 ( थिंक विन विन )

जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली की 4 आदत मे हम जानेंगे कि विन विन एक ऐसा सेल्युशन है जो आपको और उन लोगों को जिनसे आप इंटरेक्ट करते हैं दोनों के लिए फायदेमंद है चलो इसे उदाहरण से समझते हैं आप इमेजिंग करो कि आप बॉस हो और अपने किसी एंप्लॉय से आपका डिसएग्रीमेंट होता है तो जाहिर सी बात है आपकी ही बात ऊपर रहेगी क्योंकि आपका एंप्लोई अपनी नौकरी की वजह से आपके सामने चुप रहेगा बॉस होने के नाते इस समय आप भले ही जीत गए हो लेकिन भविष्य में देखें तो यह आपकी हार होगी क्योंकि एंप्लोई को नीचा दिखा कर आप उन्हें मोटिवेट नहीं कर सकते वह आपका काम तो करेगा लेकिन मन से नहीं तो कुल मिलाकर नुकसान तो आपका ही होगा इसलिए अपने एंप्लोइज को खुश रखने में आपका ज्यादा फायदा और अगर आप विन विन सेल्युशन सेटल करते हैं तो आपके एंप्लोई ज्यादा इफेक्टिव होगे विन विन सेल्युशन सिर्फ वर्कप्लेस पर ही प्रयोग नही होती बल्कि हर तरह के रिलेशनशिप पर एप्लीकेबल है जब भी आपका अपने पार्टनर आपके बच्चों , दोस्तों के साथ डिसाग्रीमेंट हो तो विन विन सेल्युशन के बरे में सोचे और फिर आप अपने रिलेशनशिप ने और ज्यादा ट्रस्ट और प्यार पाओंगे ।
आदत - 5 ( पहले खुद दूसरों को समझने की कोशिश करें फिर दूसरो से उम्मीद करें कि वह आपकी बात समझे )
इस आदत का सीधा संबंध कम्युनिकेशन स्किल से है पहले आप दूसरों को समझने की कोशिश करें फिर उनसे उम्मीद रखें कि वह आपकी बात समझे। अच्छी कम्युनिकेशन का यही तरीका है। और ये समझने की कोशिश करें कि आखिर वह कहना क्या चाहते हैं गुड लिसनिंग वह होती है जब आप खुद को सामने वाले की सिचुएशन में रखकर सोचते हैं तभी आप सही तरीके से समझ पायेंगे कि वह इंसान कहना क्या चाहता है और जब आप इस तरीके से किसी की बात सुनेंगे और उसे समझेंगे तभी तो उसकी अच्छे से मदद करपाओगे ।
आदत - 6 ( सिनर्रजेज )
जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली मे सिनर्रजेज सीधा संबंध आपसी तालमेल से है यदि एक मेंबर दूसरी टीम के मेंबर के साथ मिलकर काम करता है तो वे दोनों मिलकर एक इंसान से ज्यादा अचीव करेंगे अब समस्या यह है कि यह हमारी लाइफ में हर रोज नहीं होता क्योंकि दुनिया को लोग अपनी नजर से देखते हैं हमें यह समझना होगा कि दुनिया को देखने का हमारा नजरिया सीमित है इसलिए हमारी सोच भी सीमित हो जाती है सीनर्जी का मतलब कॉर्पोरेशन है इसका मतलब अपने से अलग को स्वीकार करना और एक दूसरे के विचारों की कद्र करना है यह साबित करने की कोशिश ना करें कि आप ही सही है और दूसरा व्यक्ति गलत है उस व्यक्ति के नजरिए से भी समझने की कोशिश करें यकीन कीजिए इससे आप की नॉलेज ही बढ़ेगी ,नुकसान नहीं होगा जब आप दूसरों के व्यूज की रिस्पेक्ट करते हैं तो आप उनके साथ मिलकर काम कर सकते हैं ।
आदत - 7 ( आरी की धार को तेज करना )
जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली की सातवी आदत मे हम जानेंगे कि आरी की धार को तेज करने से मतलब है कि अपने एस्सेट को शार्प करना यानि हमेशा नया सीखते रहना अब किसी भी चीज को कट करने के लिए आरी को तेज करने की जरूरत होती है ठीक उसी तरह खुद को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एस्सेट ( बॉडी ,माइंड और सोल ) को साफ करना ही पड़ेगा मतलब आपको रोजमर्रा की जिंदगी में व्यायाम शामिल करना होगा जिसमे शारीरिक व आध्यात्मिक दोनों आते हैं आपको समय निकाल कर खुद को रिन्यू करना ही पड़ेगा क्योंकि लाइफ में जो टूल जरूरी है वह आपके पास तो है पर उसे शार्प करने की आवश्यकता है ।
निष्कर्ष आर्टिकल " जाने वे 7 आदते जो आपको बना सकती है ज्यादा प्रभावशाली " में आपने 7 हैबिट सीखी ।
1. प्रोएक्टिव बने 2. लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य की शुरुआत करें 3. सबसे पहले जरूरी चीजें करें 4. थिंक विन विन 5. पहले खुद दूसरों को समझने की कोशिश करें फिर दूसरो से उम्मीद करें कि वह आपकी बात समझे 6. सिनर्रजेज 7. आरी की धार को तेज करना
हैबिट 1, 2 व 3 आपका चरित्र इंप्रूव करती है तथा 4, 5, 6 दूसरों के साथ रिलेशनशिप व 7 आप अपनी अच्छी क्वालिटी लाइफ टाइम तक मेंटेन कर सकते हैं
|
إرسال تعليق