शिक्षा व्यवस्था मे बदलाव की दरकार
हम आजकल सुन रहे हैं कि संकट के इस दौर में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था पर बहुत जोर दिया जा रहा है इसमें सरकार और मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था करने से पहले हमें कुछ बातों पर ध्यान भी देना चाहिए और यह हमारे लिए उपयुक्त सिद्ध होगा क्योंकि हमारी शिक्षा व्यवस्था नौकरी पाने योग्य शिक्षा संचरित करती है तथा शिक्षा व्यवस्था पर समय-समय पर कदम भी बहुत कम उठाए गए हैं जिससे हमारी शिक्षा व्यवस्था अन्य देशों की तुलना में बहुत निचले पायदान पर है और कहा जाता है कि शिक्षा प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की की मूल है सबसे पहले हमें शिक्षा के प्रति विचारों को बदलकर अर्थात शिक्षा के सही मायनों को समझ कर आगे बढ़ना होगा तथा सरकार को पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था करनी चाहिए जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी मददगार साबित होगी क्योंकि एक समान शिक्षा व्यवस्था न होने से हमारे कई क्षेत्रों के बच्चे पिछड़ रहे हैं जिससे प्रतिभा सामने नहीं आ रही है अगर शिक्षा व्यवस्था समान हो जाए तो प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिससे प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिभा के चेहरे सामने निकलकर आयेंगे जो देश को समृद्ध बनाने में मददगार साबित होगी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव से हमारे देश की तरक्की को चार चांद लगेंगे क्योंकि एक अच्छे वृक्ष के लिए उसकी जड़ का मजबूत होना आवश्यक है इसलिए अगर हमारी जड़ मजबूत होगी तभी तो हम विकसित देशों की लाइनों में खड़े हो सकेगे अगर ये बदलाव किए जाए तो निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा हमारा देश नई ऊंचाइयों को छुऐगा तभी ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था सभी के लिए उपयोगी तथा मार्गदर्शक सिद्ध होगी
विधान चन्देल

Post a Comment