काम टालने की आदत को कैसे खत्म करे
काम टालने की आदत को कैसे खत्म करें अगर ये प्रश्न आपके भी मन में हैं तो आज इसका उत्तर मिलने वाला है हम आज 5 सेकंड rule के बारे में बात करने वाले हैं जिसे ऑथर और स्पीकर मेल रॉबिंस की बुक दि 5 सेकंड रूल से लिया गया है सच में 5 सेकंड रूल आपकी जिंदगी बदल देगा अगर आप अपने में बदलाव करना चाहते हैं खुद को पीछे पकड़ कर नहीं रखना चाहते हैं और अगर आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं तो ये Rule आपके लिए मददगार साबित होगा
क्या है ये 5 सेकंड rule
हम किसी काम को टालकर उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं जैसे - अगर हमने पढ़ने का मन बनाया तुम घड़ी की तरफ देख कर यह बोलते हैं कि मैं ठीक 5 पर सूई आने पर पढ़ना शुरू करूंगा व इस प्रकार हमारा समय बढ़ता चला जाता है और उस काम को टालते हुए हम अगले दिन पर छोड़ देते हैं बेशक age group के अनुसार काम अलग अलग हो सकते है लेकिन हम सभी में टालने की आदत same होती है जिस प्रकार दि 5 सेकंड रूल बुक की ऑथर मेल रॉबिंस के लिए अलार्म बजने के बाद बेड से उतरना चैलेंजिंग काम था ऐसी बहुत सी समस्याओं उन्हे परेशान करती थी उनके समझ में नहीं आ रहा था कि काम टालने की आदत को कैसे खत्म करें एक रात उन्होंने टीवी पर एक एड० देखा उसमें रॉकेट लांच का टिपिकल 5-4-3-2-1 काउंटडाउन दिखाया जा रहा था इससे प्रेरित होकर रॉबिंस ने डिसाइड किया कि वह अगले दिन बेड से बिल्कुल रॉकेट की तरह उठेगी हालांकि यह सुनने में बड़ा Silly लग रहा था लेकिन जैसे ही सुबह अलार्म बजा तो ऑथर ने 5 से काउंट डाउन गिनना शुरु किया और अपने बेड से उठने में कामयाब हुई इस प्रकार 5 सेकंड रूल की शुरुआत हुई
क्यो काम करता है ये 5 सेकंड rule
काम टालने की आदत को कैसे खत्म करें इसका उत्तर मिलने के बावजूद आपके मन में यह प्रश्न होगा कि यह Rule काम क्यों कर पाता है
क्योंकि साइक्लोजिकल भी यह कहती है कि किसी कार्य को करने की प्रवृत्ति और आपके ब्रेन का बहाने बनाकर टालने की कोशिश के बीच में 5 सेकंड का गैप होता है अर्थात यह Rule आपको कार्य टालने का समय नहीं देता और आपका सीधा फोकस काम करने पर चला जाता है जिससे आप काम टालने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं
कैसे काम करता हैं ये 5 सेकंड rule
जब भी आप किसी काम को टाल रहे हो उदाहरण के लिए अगर आप बेड पर लेटे हो और आपको पढ़ाई के लिए उठना है और आप टालने की तरफ बढ रहे हो तो आपको तभी 5 से उल्टी गिनती बोलनी है जैसे 5-4-3-2-1 और 1 पर आते ही आपको बेड से उतर कर पढ़ने के लिए बैठ जाना जब भी आप किसी भी काम में चाहे वह छोटा हो या बड़ा टालमटोल कर रहे हो तो आपको 5 सेकंड रूल अपनाना होगा यह रूल आपको काम टालने की आदत को कैसे खत्म करें का उत्तर देने के साथ-साथ आप की आदत को बदलने और नई आदत को बनाने में आपकी मदद करेगा
निष्कर्ष
इसका निष्कर्ष यही है कि जब हमें पता होता है कि यह काम हमें करना चाहिए और हम नहीं कर पाते है अर्थात टालते हैं तब हमे इस 5 सेंकड Rule का उपयोग करना चाहिए और यह हमारे लिए उपयोगी सिद्ध होगा यकीन मानिए यह Rule आपकी जिंदगी बदल देगा और आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा और मुझे उम्मीद है कि काम टालने की आदत को कैसे खत्म करें इसका जवाब आपको मिल गया होगा
विधान चन्देल




Good life line
ردحذفإرسال تعليق